देश

भारत के मुख्य चुनवा आयुक्त राजीव कुमार से जुड़ी अहम जानकारी

भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त अब राजीव कुमार होने वाले है। जिसपर राष्ट्रपति की मुहर भी लग चुकी है। ऐसे में राजीव कुमार 15 मई 2022 से भारत के चुनाव आयोग का कार्यभार संभालेंगे।

भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त अब राजीव कुमार होने वाले है। जिसपर राष्ट्रपति की मुहर भी लग चुकी है। ऐसे में राजीव कुमार 15 मई 2022 से भारत के चुनाव आयोग का कार्यभार संभालेंगे। जोकि सुशील चंद्रा की जगह लेंगे, जिन्होंने 2022 में पिछले पांच राज्य विधानसभा चुनाव कराए थे। भारत के राष्ट्रपति ने भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की है।

वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कुमार 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। केंद्रीय कानून मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति श्री राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। श्री राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।”

राजीव कुमार 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त के रूप में भारत के चुनाव आयोग में शामिल हुए। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले, कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। वह अप्रैल 2020 में अध्यक्ष PESB के रूप में शामिल हुए थे।

Elon Musk के Twitter खरीदने के बाद इन पांच व्यक्तियों के हुए सबसे ज्यादा Followers

राजीव कुमार बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अधिकारी हैं, जो फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं।

बहुराष्ट्रीय कंपनी L&T एएडुटेक और AICTE के बीच उद्योग आधारित पाठ्यक्रम के लिए हुआ एमओयू

राजीव कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), SBI, NABARD के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में भी काम किया है। वह आर्थिक खुफिया परिषद (ईआईसी) के सदस्य, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) के सदस्य रहे हैं; बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के सदस्य, और ऐसे कई अन्य बोर्डों और समितियों के बीच वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) के सदस्य भी रहे चुके हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button