देश

रायबरेली में AAP नेता सोमनाथ भारती पर फेंकी गई स्याही, दिया विवादित बयान

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रायबरेली के अस्पतालों का दौरा करने के लिए रायबरेली पहुंचे थे। इस दौरान उनपर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्याही फेक दी।

राजनिती और स्याही का एक पुराना नाता है। स्याही का इस्तेमाल राजनितिक विरोध के लिया किया जाता रहा है। लेकिन हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं आम होते जा रही है। अभी हाल हीं में एक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली में देखने को मिली। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रायबरेली के अस्पतालों का दौरा करने के लिए रायबरेली पहुंचे थे। भारती पर रायबरेली के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में बीजेपी और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने काली स्याही फेंक दी। इस दौरान आप विधायक की पुलिस के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई।

प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने स्याही फेंकी है, उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही कानूनी कारवाई की जाएगी और ये पता लगाया जाएगी कि किसके कहने पर स्याही फेंकी गई है।

भारती ने इस घटना पर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां गुंडाराज है। पुलिस की मौजूदगी में स्याही फेंकी गई। यह बीजेपी वालों की कारस्तानी है। हमें डराने कि कोशिश की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं।

आपको बता दें कि इससे पहले अमेठी में आप विधायक सोमनाथ भारती ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश में आए हैं। हम यहां के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। यहां के अस्पताल की ऐसी बदतर हालत में है कि अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।’

Bird flu in Delhi: बर्ड फ्लू ने दिल्ली में दी दस्तक, देश के 9 राज्यों में फैला एवियन इन्फ्लूएंजा

गौरतलब है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा किया है। इसके बाद से पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में सोमनाथ भारती रायबरेली पहुंचे थे। वह यहां जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आए थे।

क्या होता है पासपोर्ट रैंकिंग और भारत का पासपोर्ट कितना है पॉवरफुल ? जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

फिलहाल आप विधायक सोमनाथ भारती को अमेठी पुलिस मे गिरफ्तार कर अमेठी ले गई है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ एक मामले में अमेठी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button