देश

Covid-19 India Update: देश में कोरोना मामलों में गिरावट, 20,000 से भी कम दर्ज हुए मामलें

पिछले 7 दिनों से देश में कोविड के 20,000 से भी कम दैनिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं, पिछले 20 दिनों से रोजाना 300 से भी कम मरीजों की मौत हो रही है।

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का मौजूदा रुख लगातार जारी है। पिछले सात दिनों में कोविड 19 के 20,000 से भी कम दैनिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 16,946 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 17,652 नए मरीज इस वायरस से ठीक हुए हैं। जिसके बाद देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या में 904 संक्रमित मामलों की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, देश में कोराना से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। पिछले 20 दिनों से रोजाना 300 से भी कम मौत के मामले दर्ज हुए हैं।

मृत्यु दर में आई गिरावट-
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक आज यानी 14 जनवरी 2021 को देश में कोरोना मृत्यु दर अब 1.44 प्रतिशत हो गई है। 22 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम रही है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,13,603 हो गई है। कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी घटकर केवल 2.03 प्रतिशत रह गई है। 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से भी कम सक्रिय मामले सामने आए हैं।

रिकवरी रेट में आई उछाल-
देश में आज कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब 10,146,763 हो गई है और रिकवरी रेट भी बढ़कर 96.52 प्रतिशत हो गई है। इसमें 82.67 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

इस राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा ठीक हुए मरीज-
बता दें, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक केरल में एक दिन में सबसे अधिक संख्या में मरीज कोविड-19 से ठीक हुए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में 5,158 नए मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कल ठीक होने वाले नए मरीजों की संख्या क्रमशः 3,009 और 930 रही है।

केरल में जारी है कोरोना का कहर-
केरल में एक दिन में सबसे अधिक लोगों के संक्रमित होने का क्रम जारी है। राज्य में कल 6,004 नए मामलों का पता चला है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में क्रमशः 3,556 और 746 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, 76.45 प्रतिशत नए मामले 7 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

‘कोरोना वैक्सीन से परेशान मुसलमान जा सकते हैं पाकिस्तान’

पिछले 24 घंटों में 198 मौत के मामले दर्ज हुए-
75.76 प्रतिशत मौत के नए मामले केवल 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा (70) लोगों की मौत हुई है। जबकि केरल और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 26 और 18 मरीजों की जान गई हैं।

गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी को 400 से अधिक स्कूली बच्चे और लोक कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button