देश

सीएम योगी के नाम पर ये झूठ फैला कर बुरे फंसे कांग्रेसी

26 जनवरी के दिन जहां राजधानी दिल्ली में उत्पाती किसान लाल किले को शर्मशार कर रहे थे, तो वहीं उत्तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस ने एक ट्वीट किया। कांग्रेस ने इस ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस ने लिखा कि योगी सरकार को शर्म आनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। इसके लिए प्रियंका गांधी वाडरा एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। 26 जनवरी के दिन जहां राजधानी दिल्ली में उत्पाती किसान लाल किले को शर्मशार कर रहे थे, तो वहीं उत्तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस ने एक ट्वीट किया। कांग्रेस ने इस ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस (Congress Tweet) ने लिखा कि योगी सरकार को शर्म आनी चाहिए।

योगी सरकार पर कांग्रेस का आरोप

26 जनवरी को कांग्रेस ने अपने औपचारिक ट्वीटर अकाउंट (Congress Tweet) से सीएम योगी को घेरते हुए एक विवादित ट्वीट किया। कांग्रेस ने लिखा कि ‘योगी सरकार सोचती है कि अपनी दमनकारी नीतियों से अन्नदाता को डरा देगी ,शर्म आनी चाहिए’।  इसी के साथ पोस्टर पर लिखा कि योगी सरकार सोचती है कि अपनी दमनकारी नीतियों से अन्नदाता को डरा देगी, शर्म आनी चाहिए। इस पोस्टर का टाइटल ‘गणतंत्र दिवस के दिन यूपी पुलिस ने की किसानों पर बर्बरता’ रखा गया। साथ ही दावा किया गया कि यूपी में किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, बेरहमी से पिटाई।

कांग्रेस के ट्वीट पर यूपी पुलिस का पलटवार

कुछ ही समय में यूपी पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के इस ट्वीट की हवा निकाल दी।  यूपी पुलिस ने इस ट्वीट पर ही रीट्वीट करते हुए लिखा कि यह कथन बिलकुल असत्य है। उत्तर प्रदेश के किसी जनपद में किसानो के ऊपर ना तो लाठीचार्ज हुआ है और ना ही आँसू गैस का प्रयोग किया गया है। हमारे अधिकारियों का सभी किसान बंधुओं/ संगठनो से लगातार संवाद क़ायम है और स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। यूपी पुलिस के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस पार्टी को लेने के देने पड़ गए।

किसानों के नाम पर झूठ की राजनीति

कांग्रेस ने ये ट्वीट कर एक बार फिर से साबित कर दिया कि विपक्ष के पास योगी सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए राजनीतिक पार्टियां इस तरह से अफवाह फैलने में जुटी हुई हैं। ताकि प्रदेश का माहौल खराब हो और कैसे भी करके प्रदेश में दंगे भड़क सकें। किसानों के नाम पर कांग्रेस की झूठ की राजनीति का पोल आज एक बार फिर से खूल गई है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button