देश

‘भोजपुरी भाषा का प्रयोग वर्जित है’ फोटो दिखा IAS ने पूछा सवाल

इन भाषा और बोली पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध हमारे संविधान में नहीं है। लेकिन एक ऐसा स्कूल अब जरुर मिल गया है जहां भोजपुरी बोली पर प्रतिबंध (Ban On Bhojpuri) लगा दिया गया है।

भारत जैसे देश में विविधता में एकता हर जगह देखने को मिलती है। यहां कई प्रकार की भाषा और बोली हैं। जिनका प्रयोग जगह-जगह पर इंसान अपनी आजादी के साथ कर सकता है। इन भाषा और बोली पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध हमारे संविधान में नहीं है। लेकिन एक ऐसा स्कूल अब जरुर मिल गया है जहां भोजपुरी बोली पर प्रतिबंध (Ban on Bhojpuri) लगा दिया गया है। इसी प्रतिबंध की एक तस्वीर को लेकर आईएएस अवनीष शरन (IAS Awanish Sharan) ने एक सवाल पूछा है। जिसको देखकर अब सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं।

नोटिस पर लिखा ‘भोजपुरी भाषा वर्जित है’

कैमरे से खींची हुई फोटो जिसे आईएएस अवनीष शरन ने शेयर की है, उसमे लिखी बात अब उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों को ज्यादा के साथ देश के तमाम लोगों को चुभने लगी है। फोटो को शेयर कर आईएएस ने सवाल पूछा,”किसी भी भाषा का प्रयोग ‘वर्जित’ कैसे हो सकता है !!” इस फोटो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक उजर ने लिखा “यह भाषा के विरोध में ही नहीं वरन संस्कृति पर भी सवाल उठाया है।”

Top Five E-Scooters: भारत में लॉन्च हुए ये टॉप ई-स्कूटर, सिंगल चार्ज में देते हैं 236 किमी तक की रेंज!

पोस्टर लगाने वाले स्कूल का नाम क्या है-

स्कूल जिसने विद्यालय परिसर में यह नोटिस लगाया है उसकी तलाश सभी को है। अभी तक किसी ने भी यह पुष्टी नहीं की है कि यह फोटो किस विद्यालय की है। इसी के साथ यह कहना संभव नहीं है कि यह तस्वीर किसी राज्य के स्कूल में लगाई गई है। लेकिन अंदाजा है कि यह तस्वीर जरुर ही भोजपुरी बोली बोलने वाले किसी राज्य के स्कूल में ही लगाई गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोग भोजपुरी भाषा को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। एक उजर ने लिखा, “भैया जी, इन मूर्खों को यह नही मालूम है कि दुनिया की सबसे मीठी भाषा भोजपुरी ही हैं। जिसे बन्द करने का मतलब है हमारे संस्कृति पर कुठाराघात करना।” जिसके जवाब में दूसरे उजर ने लिखा, “भाषा सारी ही मीठी होती है, अगर बोलने का लहज़ा मीठा है।”

पाकिस्तान में मौजूदा एक डॉलर की कीमत देख भारत की महंगाई भूल जाओगे

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button