देश

नहीं थम रहा असम-मिजोरम विवाद, सीएम हिमंत बिस्वा के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज

असम-मिजोरम (Assam-Mizoram) सीमा संघर्ष जोर पकड़ रहा है। हाल ही में हुई हिंसक झड़प के कारण छह पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

असम-मिजोरम (Assam-Mizoram) सीमा संघर्ष जोर पकड़ रहा है। हाल ही में हुई हिंसक झड़प के कारण छह पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। असम-मिजोरम सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Hemant Biswa Sarma), असम के दो प्रशासनिक अधिकारियों और असम राज्य के चार वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

हत्या के प्रयास जैसे मामलों में मिजोरम पुलिस ने दर्ज किया केस-

अधिकारियों ने बताया कि ये मामला मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेनगटे शहर के बाहरी इलाके में हुई हिंसा के सिलसिले में दर्ज किए गए हैं। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक जॉन नेहलिया ने बताया कि उन लोगों पर हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। असम पुलिस के चार कर्मियों और दो प्रशासनिक अधिकारियों, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। जिन्हे मिजोरम पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा, 200 अज्ञात असम पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली पहुंचे कर्नाटका के नए सीएम, पीएम से लेकर सांसदों तक से की मुलाकात, नड्डा से मांगा सुझाव

मिजोरम के खिलाफ असम पुलिस ने भी दर्ज किया केस-

इसी बीच असम पुलिस ने कोलासिब जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित मिजोरम सरकार के छह अधिकारियों को सोमवार को ढोलई पुलिस थाने में पेश होने के लिए तलब किया। असम पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि कछार जिले के लैलापुर में असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच खूनी मुठभेड़ के दो दिन बाद 28 जुलाई को समन जारी किया गया था। मिजोरम पुलिस द्वारा असम के अधिकारियों की एक टीम पर की गई गोलीबारी में असम पुलिस के पांच जवान और एक नागरिक की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक सहित 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

अरुणाचल प्रदेश का नक्शा देख डरा चीन, भारत ने खारिज किया ये दावा

मिजोरम और असम के बीच हिंसक हालात-

केंद्र सरकार की तरफ से भी दोनों राज्यों की सरकारों को शांति से बैठक कर मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा गया है। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों सरकारें आपस में भीड़ चुकी हैं। एक दूसरे पर आरोप पत्यारोप का दौर जारी है। हालात तो ऐसे हो गए हैं कि मानों भारत-पाकिस्तान लड़ रहे हों। ऐसे में केंद्र सरकार के साथ राज्य की दोनों सरकारों को साथ बैठकर हल निकलना चाहिए।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button