देश

Sakinaka और Ulhasnagar के बाद महाराष्ट्र में एक और बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

महाराष्ट्र में Sakinaka और Ulhasnagar के बाद अब एक और मामला सामने आया है। जहां ठाणे जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

महाराष्ट्र में Sakinaka और Ulhasnagar के बाद अब एक और मामला सामने आया है। जहां ठाणे जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को भिवंडी इलाके में हुई और 48 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकरी ने बताया कि इस पुरी घटना के बारे में शिकायत लड़की के मां-बाप ने पुलिस में दी। जिसके बाद भिवंडी तालुका पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

कैसे तीन साल में बदली चांदनी चौक की काया, सीएम केजरीवाल ने इन शब्दों से सबको बताया

महाराष्ट्र में यह इस तरह का कुछ ही दिनों में तीसरा मामला है। जहां महिलाओं के खिलाफ बलात्कार जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से महाराष्ट्र की तरफ उंगली उठने लगी हैं। जहां महिलाओं को सुरक्षित नहीं देखा जा रहा है। पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार जरुर कर रही है। लेकिन वारदात को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

Sakinaka के बाद Ulhasnagar में 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, एक थाने से दूसरे थाने भागते रहे परिजन!

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button