लाइफस्टाइल

Shane Warne की एक्स-वाइफ हैं योगा टीचर, जानें कैसे हुआ दोनों के Love Story का The End

Shane Warne की एक्स-वाइफ सिमोन कैलाहन एक योगा टीचर हैं। सिमोन अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो एक सर्टिफाइड योग टीचर बन चुकी हैं। सिमोन और शेन एक दूसरे से करते थे बेहद प्यार। जानें फिर क्यों आई दोनों में तकरार।

वर्ल्ड के बेस्ट स्पिन्नरों में से एक शेन वॉर्न (Shane Warn) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। बीते दिन हार्ट अटैक के वजह से शेन की मृत्यु हो गयी। 52 साल की उम्र में यूं उनका अलविदा कहना क्रिकेट दुनिया के लिए बेहद निराशाजनक खबर है। खेल जगत के सभी खिलाडी और फैंस इस वक्त शॉक में है। खबरों के मुताबिक, शेन अपने विला में बेहोश पाए गए थे। जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी थी। शेन दुनियाभर में जाने जाते हैं। वो वाकई एक महान क्रिकेटर थे। शेन तो अब नहीं रहे लेकिन, क्या आपको पता है उन्होंने अपने शादी के दस साल बाद ही क्यों अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। तो चली जानते हैं शेन वॉर्न से जुड़े कुछ अनकही दांस्ता।

कौन है शेन की एक्स-वाइफ (Shane Warn’s Ex-Wife):

शेन वॉर्न (Shane Warn) की पहली पत्नी का नाम सिमोन कैलाहन (Simone Callahan) है। दोनों की मुलकात 1992 और फिर तीन साल बाद (1995) में दोनों ने शादी कर ली थी। सिमोन पेशे से एक योगा टीचर। हैं वो अब पूरी तरह से सर्टिफाइड हो चुकी हैं। दोनों ने अपने शादी के 10 साल बाद एक-दूसरे से 2005 में जाकर तलाक लिया था।

इस तरह हुई थी दोनों की मुलाकात:

आपको बता दें कि, सिमोन 1992 में ऑस्ट्रेलिया के लेगर फोस्टर के लिए प्रमोशन गर्ल के लिए काम कर रही थी। इसी काम के सिलसिले से सिमोन एक इवेंट में उनकी मुलाकात शेन वॉर्न से हुई थी। उस समय शेन ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट मैच खेलने वाले थे। ऐसी ही मिलते झूलते दोनों की बीच दोस्ती हुई। फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई फिर दोनों ने 1995 में शादी कर ली थी।

भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसे Shane Warne की Death पर उन्हे किया याद

बच्चों के वजह से टिका रहा दोनों का रिश्ता:

शादी के दो साल बाद ही दोनों का पहला बच्चा हुआ। वैसे, दोनों के 3 बच्चे थे। पहला एक बड़ा बेटा जिसका नाम ब्रूक है। ब्रूक की उम्र 24 साल की है। दूसरी दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम है समर। समर की उम्र 20 साल है। वहीं, उनके तीसरे बच्चे का नाम है जैक्सन जिसकी उम्र है 22 है। भले ही शेन और सिमोन 2005 में एक दूसरे से अलग हो गए। लेकिन, दोनों का संपर्क बच्चों के वजह से चलता ही रहा। ख़बरों के मुताबिक दोनों तलाक के कुछ सालों बाद फिर -दूसरे के करीब आये थे। लेकिन, फिर भी दोनों ने एक दूसरे से अलग रहना ही सही समझा। दरअसल, एक इंटरव्यू में सिमोन ने इस बात का खुलासा किया कि शेन ने उन्हें चीट किया था। जिसके वजह से उन्होंने उनसे दुरी बना ली थी।

 

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button