Periods टाइम से ना आएं तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी, लड़कियां जरूर करें इसको फॉलो!
पीरियड्स भी लड़कियों के लिए बड़ी बीमारी बन सकती है। रिसर्च द्वारा पता चला कि लड़कियों को सही समय से मासिक धर्म ना आने पर उन्हें गंभीर बीमारी होने का डर रहता है। यहां जानें इससे होने वाले बिमारियों के बारें में।

पीरियड्स दिनों दिन लड़कियों के लिए खतरा बनते जा रहा है। दरअसल, 12 साल के उम्र के बाद से ही लड़कियों को पीरियड्स आना शुरू हो जाता है। पीरियड्स का सफर 50-55 की उम्र तक जारी रहता है। वैसे, तो पीरियड्स महिलाओं को 4 से 6 दिनों तक होता है। लेकिन, कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हे 2 से 8 दिनों तक भी माहवारी होते हैं।
पीरियड्स के दौरान लड़कियों के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक चेंज देखने को मिलता है। इस दौरान बहुत सी लड़कियां पीरियड्स के मामूली लक्षण को इग्नोर कर देती हैं। लेकिन, कई बार अनदेखी चीजें आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। बहुत सी लड़कियों को टाइम से पीरियड्स नहीं आता है, जिसके वजह से आपको कई तकलीफ हो सकती है। एक्सपर्ट्स द्वारा रिसर्च से पता चलता है कि लेकर अगर आपको कई बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
हाल ही एक्सपर्ट्स द्वारा रिसर्च से पता चला कि अनियमित पीरियड्स आपको लिवर संबंधित रोग का जोखिम बढ़ा सकती है। खबरों के मुताबिक, अगर पीरियड्स 24 से 38 दिनों में आये तो उसे समय से आने वाले पीरियड्स में गिना जाता है। लेकिन, इससे ज्यादा समय तक आपको पीरियड्स ना आये तो उसे अनदेखा ना करें।
आपको बता दें कि 40 साल की कम उम्र की महिलाओं में मासिक धर्म सही वक्त पर ना आने की समस्या देखी जा रही है। 26 से 30 दिनों तक चलने वाले नार्मल माहवारी वाली महिलाओं की अपेक्षा नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिसीज होने की संभावना 49 प्रतिशित बढ़ जाता है। समय से ना आने वाले पीरियड्स साइकिल आपके नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिसीज आपके खतरे को बढ़ाने लगता है। यह आपके शरीर पर बुरा असर डालता है।
हार्मोन बैलेंस बिगड़ने से आपके लिवर पर असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फैटी लिवर से जुड़े रोग को रोकने के लिए लंबे समय पर पीरियड्स आने वाली महिलाओं के लिए कोई ठीक उपाय नहीं है। लेकिन, आप फिर भी अपने जीवन शैली में बदलाव कर इससे होने वाले नुकसान को घटा सकते हैं। यहां जानें बदलाव करने के कुछ नियम।
1. सबसे पहले आप अपने वजन को ज्यादा ना बढ़ने दें। ज्यादा वजन होने से भी पीरियड्स लेट से आते हैं।
2. इससे बचने के लिए आप शराब का सेवन कम से कम करें।
3. धूम्रपान से दुरी बना लें। नशा ज्यादा करने से भी आपके पीरियड्स लेट आते हैं। इसलिए इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए अपने लाइफस्टाइल को बदलें।