लाइफस्टाइल

Health Tips: खड़े होकर पानी पीने से नसों में होता है तनाव, हो सकती हैं ये बीमारियां

Health Tips: आप में से कई लोग खड़े होकर पानी पीते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता कि खड़े होकर पानी पीने से क्या होता है, तो हम आज आपको बताएंगे। खड़े होकर पानी पीने से आपके शरीर में तनाव जैसे कई बीमारियां होती है।

Health Tips: हमारे जीवन के लिए खाना जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी पानी है। शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है। पानी हमारे शरीर के हर हिस्से को पानी की ज़रूरत होती है। वहीं, पानी हमारे शरीर के खून में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे ही पेट को स्वस्थ रखने के लिए पेट के खराब अम्लों यानी एसिड और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ऐसे में कई लोगों को पता है कि उन्हें पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए और पीते भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि पानी कैसे पीना चाइएं? पानी पीने का एक सही तरीका होता है। आप में से ज्यादातर लोग खड़े-खड़े पानी पीते होंगे। क्या आपको पता है, खड़े-खड़े पानी पीने से आपके शरीर में बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

खड़े होकर पानी पीने से हो सकती है ये बीमारियां-
आप में से कई लोग खड़े होकर पानी पीते हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो बैठकर पानी पीते होंगे। अगर आपको नहीं पता कि खड़े होकर पानी पीने से क्या होता है, तो हम आज आपको बताएंगे। खड़े होकर पानी पीने से आपके शरीर में तनाव जैसे कई बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। खड़े होकर पानी पीने से आपके नसों में तनाव बढ़ने का होता है। ऐसे में आपके शरीर का इम्यून सिस्टम वीक हो सकता है। कई बार देखा गया है कि पानी हमारे सांस-खाने की नली में अटक जाता है जिसके कारण हमें कई परेशानियां हो सकती है।

किडनी-जोड़ों में हो सकती है दिक्कत-
अगर आप खड़े होकर पानी पीते है तो आपको किडनी की समस्या भी हो सकती है। साथ ही यूरिन में इन्फेक्शन और जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती है। जिससे किडनी का काम पर प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, अगर खड़े होकर पानी पीते है तो वो सीधा घुटनों में जाकर उतरता है। जिससे आपको जोड़ो का दर्द हो सकता है क्योंकि जोड़ो में मौजूद तरल पदार्थों में असंतुलन फैल जाता है, जिससे आर्थराइटिस की आशंका हो सकती है। साथ ही जोड़ो से संबधित कई अन्य परेशानियां भी होने लगती है।

Qualcomm Technologies के साथ Airtel ने मिलाया हाथ, मिलेगा ये फायदा

पाचन क्रिया में होती है परेशानी-
वहीं, डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से पेट से संबधित कई बीमारियां हो सकती है। खड़े होकर पानी पीने से पानी बुलेट की तरह तेज़ी से हमारे पेट मे जाता है। जिससे हमारे पाचन क्रिया में दिक्कत हो सकती है। जिस कारण हमें पेट से संबधित रोगों के होने का खतरा (आशंका) बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को बैठकर पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, जितना ही सकें हमें खड़े होकर पानी पीने से बचना चाहिए।

Netflix ने लॉन्च किया नया फीचर, जानें कैसे काम करता है ‘Download For You’

(यह लेख केवल आपको सामान्य हैल्थ टिप (Health Tips) की जानकारी देती है। यह लेख केवल देसी नुस्खों के आधार पर लिखा गया है। लोगों को सलाह दी जाती है किसी बीमारी है इलाज का अनुसरण डॉक्टर से ज़रूर करें)

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button