ताज़ातरीन

Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro के रेंडर ग्लोबल लॉन्च से पहले ऑनलाइन हुई लीक

चीनी टेक कम्पनी Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X 15 मार्च, 2022 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने वाली है। ऐसे में Xiaomi 12 Series के लॉन्च से पहले ही रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X 15 मार्च, 2022 को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी है। हालाँकि, Xiaomi 12 सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही कई रेंडर्स और स्पेक्स लीक हो चुके हैं। जिसके मुताबिक इस सीरीज के नए स्मार्टफोन में आपको पीछे की ओर 5G ब्रांडिंग देखने को मिल सकती है। ऐसे में Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X की लॉन्च डिटेल्स और लीक्स स्पेसिफिकेशन इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं।

Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro दोनों में सेल्फी कैमरा और नैरो बेजल्स के लिए पंच-होल कटआउट मिलेगा। जबकि Xiaomi 12 Pro मॉडल घुमावदार किनारों के साथ आएगा, वहीँ, वैनिला मॉडल में फ्लैट स्क्रीन देखने को मिलेगी। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड देखने को मिलेगा। पीछे की तरफ, Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro दोनों मॉडल पर 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा देखा जा सकता है।

Xiaomi 12 Series Specs (Leaked)

Xiaomi 12 Series की बात करें तो सबसे पहले Xiaomi 12 में 6.28-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 एसओसी द्वारा संचालित हो सकता है जो 12 जीबी तक रैम के साथ मिलकर आता है।

Xiaomi 12X इंडिया लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट का हुआ खुलासा, जानें कीमत और फीचर्स

ऑप्टिक्स के लिए इसमें 50MP का Sony IMX766 सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का स्नैपर हो सकता है।

दूसरी ओर, Xiaomi 12 Pro में 6.73-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC को 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ स्पोर्ट करने की संभावना है। हैंडसेट में 4,600mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। दोनों हैंडसेट Android 12 आधारित MIUI 13 OS पर चलने की संभावना है। हालाँकि पूरी जानकारी आपको इस सीरीज के तहत जल्द ही हम आपको अगले लेख में देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Xiaomi 12X इंडिया लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट का हुआ खुलासा, जानें कीमत और फीचर्स

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button