मनोरंजन

Oscar 2022: ऑस्कर के स्टेज पर Will Smith ने Chris Rock को क्यों मारा थप्पड़, देखें वीडियो!

ऑस्कर (Oscar 2022) का समापन भी हो चुका है और सबकुछ ठीक ठाक हो गया। लेकिन इसके बावजूद ऑस्कर 2022 के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो शायद आप कहीं भी उम्मीद नहीं कर सकते। ये घटना दो एक्टर्स विल स्मिथ (Will Smith) और क्रिस रॉक (Chris Rock) के बीच की है।  

ऑस्कर (Oscar 2022) का समापन भी हो चुका है और सबकुछ ठीक ठाक हो गया। लेकिन इसके बावजूद ऑस्कर 2022 के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो शायद आप कहीं भी उम्मीद नहीं कर सकते। ये घटना दो एक्टर्स विल स्मिथ (Will Smith) और क्रिस रॉक (Chris Rock) के बीच की है।

दरअसल, ऑस्कर 2022 के स्टेज पर बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड प्रेज़ेंट करने के लिए क्रिस रॉक आए थे और स्टेज पर आते ही उन्होंने एक जोक मारा। उनके इस जोक से विल स्मिथ ऑफेंड हो गए और स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ इसलिए मारा क्योंकि उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी जेडा की बीमारी का मज़ाक उड़ा रहे थे।

विल स्मिथ के क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के पीछे क्या कहानी है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ है। वो ऑस्कर के दौरान विल के साथ ऑडियंस में बैठी हुई थीं। इतने में स्टेज पर एक्टर-कॉमेडियन क्रिस रॉक अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए आए और आते ही उन्होंने जेडा का मज़ाक उड़ाने लगे। उन्होंने कहा कि वो जेडा को G.I. Jane 2 में देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे आफेंड विल स्मिथ स्टेज पर पहुंचे और क्रिस रॉक को एक झापड़ मार दिया। विल स्मिथ ने क्रिस को इसलिए झापड़ मारा क्योंकि वो उनकी पत्नी जेडा का मज़ाक उड़ा रहे थे। साथ ही स्टेज से नीचे आने के बाद विल स्मिथ ने चिल्लाकर क्रिस से कहा कि वो अपने जुबान से उनकी पत्नी का नाम भी न लें।

Chris Rock ने G.I. Jane का क्यों किया जिक्र?

वास्तव में जेडा को अलोपिशिया नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उनके सिर के बाल गिर रहे हैं। इसीलिए क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane का ज़िक्र किया। इस फिल्म में डेमी मूर का निभाया जॉर्डन ओ. नील का किरदार गंजा है। ऐसे में क्रिस ने जेडा की बीमारी का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें G.I Jane 2 में देखने की बात कही। जिससे उनके पति विल स्मिथ को ये अच्छा नहीं लगा और उन्होंने ने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया।

इस घटना का वीडियो आप यहां नीचे भी देख सकते हैं 

ऐसे में अगर हम इस घटना की बात करें तो हमें नहीं पता कि ये घटना पहले से प्री प्लान थी या वास्तव में विल स्मिथ को गुस्सा आ गया और उन्होंने क्रिस को थप्पड़ मार दिया। ऐसे में यहां हम आपको केवल ये बता रहे हैं जो हमने इंटरनेट पर और खबरों में देखा और दिखाया गया। इस थप्पड़ वाले घटना के बाद एक ऐड ब्रेक आया। इस दौरान वेटरन हॉलीवुड एक्टर डेंज़ल वॉशिंगटन और टाइलर पेरी विल स्मिथ को समझाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद डेंज़ल ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा से भी बात की।

क्रिस रॉक और विल स्मिथ का क्या कनेक्शन है?

क्रिस रॉक एक मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और फिल्ममेकर हैं। वो ‘बेवर्ली हिल्स कॉप’ और ‘मैडागैस्कर’ फिल्म सीरीज़ का हिस्सा भी रह चुके हैं। 1990 के दशक में आने वाले टीवी शो ‘सैटरडे नाइट लाइव’ से क्रिस रॉक चर्चा में आए और तब से लेकर अब तक क्रिस पचासों टीवी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर कॉमेडी बेस्ड शोज़ शामिल हैं। वो 1999 में आई ‘टॉरेंस राइजेज़’ नाम की मॉक्यूमेंट्री में विल स्मिथ के साथ भी नज़र आए थे।

Women Entrepreneurs Throng into 42nd India Carpet Expo 2022 with the versatile variety of Indian Handmade Carpets to attract International Buyers

पुलिस तक पहुंचा मामला

खबरों के मुताबिक विल स्मिथ का क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाला मामला इतना बड़ा हो गया कि इसमें अब पुलिस भी इनवॉल्व हो चुकी है। लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट (LAPD) ने वेराइटी से बात की। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि ऑस्कर के दौरान हुई घटना के बारे में उन्हें पता है। इस बारे में उन्होंने क्रिस रॉक से संपर्क किया। मगर क्रिस ने विल स्मिथ के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट फाइल करने से इंकार कर दिया है।

India Carpet Expo 2022: 42वें ICE में हस्तनिर्मित कालीन के कायल हुए विदेशी खरीदार, युवा महिला उद्यमियों को भा रहा कार्पेट उद्योग

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button