The Delhi Files को लेकर विवेक अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, The Kashmir Files के बाद बनेगी अब ये फिल्म!
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड भी है। जहां द कश्मीर फाइल्स कोविड -19 महामारी शुरू होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म है। जिसको देखते हुए डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अब अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। यही नहीं विवेक ने अपनी नई फिल्म का टाइटल भी फैंस के साथ रिवील कर दिया है।

हाल ही रिलीज़ हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म हर दिन नई उचाईयों को छू रही है। एक तरफ यह फिल्म दर्शोकों को काफी पसंद आ रही है तो दूसरी ओर द कश्मीर फाइल्स को लेकर फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री पर काफी सवाल भी उठे। हालांकि, यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता की दर्दनाक कहानी को दर्शाती है। यह फिल्म 1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है और इसे सिर्फ 15 करोड़ के बजट पर बनाया गया था।
फिल्म के नाम है ये खास रिकॉर्ड
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड भी है। जहां द कश्मीर फाइल्स कोविड -19 महामारी शुरू होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म है। जिसको देखते हुए डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अब अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। यही नहीं विवेक ने अपनी नई फिल्म का टाइटल भी फैंस के साथ रिवील कर दिया है।
क्या है विवेक अग्निहोत्री का नया प्रोजेक्ट ?
द कश्मीर फाइल्स के बाद विवके अग्निहोत्री अब द दिल्ली फाइल्स (The Delhi Files) बनाएंगे। जिसको लेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर जानकारी दी और अपनी नई फिल्म का टाइटल भी फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया। पिछले 4 सैलून से हमने पूरी ईमानदारी और लगन के साथ बहुत मेहनत की है। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण है। मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है।
The Delhi Files क्या दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री ?
इस ट्वीट के अलावा विवेक अग्निहोत्री ने एक और ट्वीट लिखा। जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का नाम बताया। डायरेक्टर ने लिखा, #TheDelhiFiles, विवेक अग्निहोत्री की इस घोषणा के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और डायरेक्टर को नएो-नए आइडिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”आप गुजरात फाइल्स पर अपना प्रोजेक्ट कब शुरू कर रहे हैं !! बेसब्री से इंतज़ार है”, एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जी हां और फिर शुरू हुआ पंजाब में हिंदू जनसंहार, जिसे हिंदू विरोधी मीडिया ने छुपाया है। पंजाब फाइल चाहिए”, कई यूजर्स ऐसा अंदेशा लगा रहे कि द दिल्ली फाइल्स में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में दिखाया जाएगा। तो वहीं कुछ लोगों ने विवेक अग्निहोत्री को नए प्रोजेक्ट के लिए गुड लक विश किया है। हालांकि, द दिल्ली फाइल्स (The Delhi Files) में विवेक अग्निहोत्री क्या दिखाएंगे ये तो समय ही बताएगा।
Delhi MCD Election 2022: बीच में ही फंस कर रहे गए एमसीडी की तैयारी कर रहे नेता
विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स से पहले भी इतिहास के छुपे कई राज और सवालों को अपनी फिल्म के जरिए लोगों के सामने ला चुके हैं। उनकी इस सीरीज में द ताशकंद फाइल्स (The Tashkent Files – Who Killed Shastri?) साल 2019 में आई थी। इस फिल्म के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत की की मौत की गुत्थी को खोलने की कोशिश की गई थी. मूवी को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री को दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे.द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स के बाद लोगों को अब द दिल्ली फाइल्स का बेसब्री से इंतजार है.
North Central Railway में एग्जाम नहीं यह मार्कशीट देखकर हो रही है सरकारी भर्ती
I thank all the people who owned #TheKashmirFiles. For last 4 yrs we worked very hard with utmost honesty & sincerity. I may have spammed your TL but it’s important to make people aware of the GENOCIDE & injustice done to Kashmiri Hindus.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 15, 2022
Here is the poster for reference please correct me sir if I am wrong pic.twitter.com/jasPzF6FQq
— Macrothreader (@macrothreader) April 15, 2022
Thank you Vivek.
Don’t forget Dilbar Negi. 🙏😭💔#TheDelhiFiles https://t.co/5JTzH9roDp
— iLLiberal (@Le_iLLiberal) April 15, 2022
Do u film on karnataka files about hijab and gujarat files about riots and farmer files about their problems .
— Vamshi Viratian (@chowgani_vamshi) April 15, 2022
@ArvindKejriwal @msisodia
Sir CM of ďelhi kejeriwal ji Jaise 2020 me aap ne hinduo ko marwaya tha ab delhi sahit worldwide #TheDelhiFiles aap ki gundagardi or terror ko support ki file khulegi beta tum to gye— Pdubey Ji (@PdubeyJ) April 15, 2022