मनोरंजन

नेपाली गर्ल की दीवानगी देख Khesari Lal Yadav इमोशनल हुए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाते हैं। दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं। ऐसे में उनकी एक ऐसे फैन सामने आयी ऐन जिसे देख खुद खेसारी भी हैरान रह गए हैं।

नई दिल्ली: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब वो नाम बन गए हैं जिसकी पूरी दुनिया दीवानी है। खेसारी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। खेसारी के सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी में करोड़ों लोग उनके चाहने वाले हैं। खेसारी को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिट-मशीन कहा जाता है। आये दिन सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के गाने ट्रेंड करते नजर आते हैं। खेसारी के गाने के रिलीज़ होने के साथ ही गाना सुपरहिट हो जाता है। फैंस में भी खेसारी के गानों को लेकर खूब क्रेज है। दुनियाभर में खेसारी के फैंस हैं। लेकिन, अब खेसारी की ऐसी फैन सामने आ रही है। जिसे देख खेसारी की भी बोलती बंद हो गयी है।

आपको बता दें कि खेसारी पुरे इंडिया में फेमस हैं। लेकिन, अब नेपाल में भी खेसारी को लेकर फैंस में काफी पागलपन है। हाल ही खेसारी की एक नेपाली फैन की वीडियो सामने आयी। पुरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खेसारी और उनकी इस फैन की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में उनकी नेपाली फैन खेसारी से गले लगाकर रोने लगती हैं।

यहां देखें वीडियो…

इस वीडियो में खेसारी अपने इस फैन से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। खेसारी को देख उनकी फैन जोर जोर से रोने लगती हैं। इतना ही फैन ने अपने हाथों पर खेसारी के लिए टैटू भी बनवाया हुआ है। उनकी फैन ने उनको बताया कि वो उनके लिए जान भी दे सकती हैं। फैन को सम्मान देते हुए खेसारी ने भी उनको गले लगाकर उनकी दीवानगी को सराहा। खेसारी ने फैन संग फोटो और वीडियो भी बनाया। इस वीडियो को उनके चाहने वाले बहुत पसंद कर रहे हैं।

Health News: इन भोजन को खाने के बाद नहीं होगी दिल की बीमारी, अपने डाइट में जरूर करें ऐड

खेसारी ने अपने दरयादिली से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। ये पहली बार नहीं हुआ जब खेसारी अपने फैंस से मिल रहे हैं। अक्सर खेसारी अपने फैंस को सोशल मीडिया से लेकर असल जीवन में बातें करते रहते हैं। इससे पता चलता है कि खेसारी एक अच्छे एक्टर के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button