अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, रिलीज़ हुआ दोनों का धमाकेदार होली सॉन्ग, यहां देखें वीडियो
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के फैंस को दिया होली गिफ्ट। होली से पहले रिलीज़ हुआ दोनों का धमाकेदार होली सॉन्ग, यहां देखें वीडियो।

नई दिल्ली: भोजपुरी जगत के फेमस कपल और चर्चित स्टार्स खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों के गाने यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते नजर आते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर इन दोनों सुपरस्टार ने मिलकर फैंस के लिए एक होली गाना रिलीज़ किया है। जिसे उनके फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।
आपको बता दें कि अक्षरा और खेसारी के रिलीज़ हुए गाने का नाम है ‘पिठिया’ (Pithiya)। इस गाने में अक्षरा सिंह खेसारी की साली की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज़ होते ही फैंस में खलबली मच गयी है। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में काफी हॉट लग रही है। इतना ही नहीं अक्षरा और खेसारी इस गाने में जमकर थिरकते भी नजर आ रहे हैं।
अक्षरा और खेसारी के इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग के रिलीज़ होते ही इस गाने ने अबतक 1 मिलियन व्यूज हांसिल कर लिया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने दिए हैं तो वहीं, गाने को म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को ‘ब्लू बीट भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।