मनोरंजन

The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में जमेगा रंग, जब आएंगे ये 4 भोजपुरिया स्टार एक संग

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अब किसी बॉलीवुड हीरो और हीरोइन से कम नहीं है। आये दिन अपने मस्त गानों और एक्टिंग से फैंस को एंटरटेन करने वाले भोजपुरी स्टार्स पहुंच चुके हैं कपिल शर्मा के शो पर। इनकी कॉमेडी देख फैंस में छाया क्रेज।

बॉलीवुड इंडस्ट्री और टॉलीवूड इंडस्ट्री की तरह अब भोजपुरी सिनेमा जगत भी काफी आगे बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कई नामी एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिनकी पहचान आज के दौर में पुरे दुनिया में की जाती है। भोजपुरी सितारें भी किसी बॉलीवुड या साउथ कलाकारों से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई चाहने वाले हैं। भोजपुरी के कुछ अभिनेता बॉलीवुड जगत में भी आपने नाम बना चुके हैं। ऐसे में अब ये भोजपुरी के फेमस स्टार्स (Bhojpuri Stars) कॉमेडी किंग ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर भी पहुंच चुके हैं।

बता दें कि ये पहली बार नहीं होगा जब पहली बार भोजपुरी सितारे कपिल के शो में नजर आएंगे। पहले भी कई दफा कपिल के शो में भोजपुरी कलाकारों ने महफिल जमाई है। कपिल के शो में भोजपुरी सितारों के आने से पहले ही फैंस का बज काफी हाई हो गया है। शो के मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पर इनके प्रोमो वीडियो को शेयर किया। जिसके बाद फैंस भी इस खास एपिसोड के लिए काफी उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग हैं जो भोजपुरी स्टार्स को लेकर पागल है।

शो के गेस्ट होंगे ये सितारे:

भोजपुरी के 4 नामी हस्तियां जो कपिल के शो की रौनक बढ़ाने आ रहे हैं। वो हैं रवि किशन (Ravi Kishan), निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) और रानी चटर्जी (Rani Chaterjee)। ये चारों ही भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं। रवि किशन ना सिर्फ भोजपुरी एक्टर हैं बल्कि रवि किशन बॉलीवुड के एक महान कलाकार हैं। इसके अलावा रवि किशन और दिनेश लाल यादव दोनों ही राजनितिक से भी तालुकात रखते हैं। कपिल के शो पर ये चारों सितारे जमकर मस्ती करने वाले हैं। ये तोह हमें शो के अपकमिंग प्रोमो देखकर भी पता लग रहा है।

यहां देखें प्रोमो वीडियो:

इतने सस्ते में MediaTek प्रोसेसर के साथ लांच हुआ Lava X2, कम कीमत में मिल रहे हैं ये धांसू फीचर्स

प्रोमो वीडियो में कृष्णा रवि किशन संग जबरदस्त ठुमका लगाते दिखाई दे रहे हैं। कृष्णा वीडियो में भोजपुरी के दरोगा की वियख्या करते हुए कहते हैं कि हमारे यहां तो अच्छा और बुरा दरोगा होता है। लेकिन, भोजपूरी सिनेमा है रंगबाज दरोगा, इंटरनेशनल दरोगा तो कोई भोजपुरियां दरोगा शामिल होता है। शो का प्रोमो देख फैंस भी हंसते-हंसते लोट-पॉट होने वाले हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button