मनोरंजन

लॉकडाउन में हुआ Nusrat को Yash से प्यार, विवादों के बीच हुआ बच्चा तो खुल गया यह राज!

अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म (Baby Born) दिया। नुसरत की गर्भावस्था को लेकर काफी रहस्य और विवाद हुआ था।

अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म (Baby Born) दिया। नुसरत की गर्भावस्था को लेकर काफी रहस्य और विवाद हुआ था। क्योंकि नुसरत के पेट में बच्चे का पिता कौन है इसको लेकर कुछ साफ नहीं हो रहा था। नुसरत पति निखिल जैन (Nikhil Jain) से यह कहते हुए अलग हो गईं कि भारत में उनकी शादी अमान्य थी क्योंकि वह तुर्की में शादी के बंधन में बंध गए थे।

पति Nikhil से अगल होने के बाद गर्भवती हुईं थीं Nusrat-

पति से अलग होने के महीनों बाद Nusrat ने गर्भावती होने की घोषणा की थी। तब से लेकर अब तक बच्चे का असली पिता कौन है इसको लेकर विवाद बना हुआ था। जिसको लेकर अब पर्दा उठ चुका है। और यह पर्दा बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र पर लिखे गए उसके नाम से हटा है।

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र से खुला पति का राज-

बच्चे के होने के बाद तक Nusrat पति का नाम छुपाती रहीं। हालांकि उनसे कई बार पूछा गया लेकिन उन्होने साफ साफ नाम बताने से मना कर दिया। लेकिन बच्चे के नामकरण और जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाए गए नाम से अब यह खुलासा हो गया है। Nusrat के बच्चे का पूरा नाम यिशान जे दासगुप्ता (Yishaan J Dasgupta) है। जिससे साफ हुआ कि Nusrat के पति का नाम यश दासगुप्ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@yashdasgupta)

Virat Kohli ने फैंस के नाम लिखा यह भावुक खत, पढ़कर लोगों की आंखे हुई नम!

कौन हैं Nusrat के बच्चे के पिता यश दासगुप्ता-

यश दासगुप्ता एक बंगाली अभिनेता हैं। उन्हें गर्भवती होने के बाद और अस्पताल के दौरे के दौरान अभिनेत्री नुसरत के साथ देखा गया था और अब, उन्हें पिता के रूप में नामित किया गया है। यश दासगुप्ता ने कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया है। बसेरा जैसे हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में भी देखे गए हैं, साथ ही उन्होने राम कपूर, बंदिनी, ना आना इस देस लाडो और अदालत में भी अभिनय किया है।

फिल्मों में भी काम कर चुके हैं यश दासगुप्ता-

यश दासगुप्ता पौराणिक नाटक महिमा शनिदेव की में दानव कालकेतु के रूप में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्में और सीरियल किए। उनके सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक बोझना से बोझना है। उनकी पहली फिल्म बंगाली ड्रामा गैंगस्टर थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्मफेयर पुरस्कार पूर्व भी जीता।

Xiaomi 11 Lite 5G NE इस दिन भारत में होगा लॉन्च, जानें इसके Features और Price

प्यार में पड़ते ही बात इतने आगे पहुंची-

कहा जाता है कि नुसरत जहां और यश दासगुप्ता अपनी फिल्म एसओएस कोलकाता के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। फिल्म 2020 में लॉकडाउन के बीच रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म चीनी बादाम आने वाली है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button