मनोरंजन

Bhojpuri Holi Song: पवन सिंह का यह गाना बना होली का नंबर 1 सॉन्ग, कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का 'लहंगवा लस-लस कराता' गाना भोजपुरी का एक गाना पहले से ही YouTube पर चार्ट में सबसे ऊपर है। पवन सिंह और नीलम गिरी का यह हॉट और जबरदस्त भोजपुरी गाना पुरे सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Pawan Singh Holi Song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। फिर चाहे वो अपनी गायकी के वजह से हों या फिर किसी विवाद का कारण। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर करोड़ो लोग पवन सिंह के गायके के दीवाने हैं। पवन सिंह अपने हर गाने के रिलीज़ से पहले फैंस के साथ जरूर शेयर करते हैं। फैंस में भी पवन सिंह को लेकर काफी क्रेज देखा जाता है।

पवन सिंह भोजपुरी का वो नाम बन गए हैं, जिसे कोई चाहकर भी नहीं अनदेखा कर सकता। पवन सिंह ना केवल भोजपुरी गायकों धमाल मचाते हैं, बल्कि उन्हें बॉलीवुड के सिंगरों के साथ भी गाना गाते पसंद किया जाता है। इसी बीच पवन सिंह का एक वायरल होली सॉन्ग जिसने पुरे सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। ये गाना यूट्यूब पर कभी सुना और पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह के इस वायरल भोजपुरी गाने का नाम है ‘लहंगवा लस लस कराता’ (Lahangwa Las Las Karta)। इस गाने को रिलीज़ हुई तो वैसे एक साल हो गया है। लेकिन, फैंस में आज भी इस गाने को लेकर धूम मची हुई है। आज भी इस गाने को सुनकर ऐसा प्रतीत होता है मानो ये गाना कल ही रिलीज़ हुआ हो। खास बात यह है कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी (Neelam Giri) भी उनके साथ नजर आ रही हैं जो इस गाने में उनकी साली की भूमिका निभा रही हैं। नीलम गिरी के भी सोशल मीडिया पर कई चाहने वाले हैं। उनकी अदाएं फैंस को बेहद पसंद आते हैं।

International Women’s Day 2022: बॉलीवुड फिल्म की वो 5 कहानियां जिन्होंने हीरो को भी दी मात

इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस गाने को अबतक 126 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है। वहीं, इस गाने को म्यूजिक छोट बाबा ने दिया है। इस गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) और नीलम गिरी (Neelam Giri) जबरदस्त ठुमका और अपना जलवा बिखरते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button