मनोरंजन

Alia Bhatt का व्हाइट लुक बर्लिन के साथ छाया उनके फैंस के दिलो पर , Neetu Kapoor ने किया कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हर किसी के दिल पर राज करती है। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके लुक को देख कर फैंस इस फिल्म का बेहद एक्साइटमेंट से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म का प्रीमियर भी बड़ा ही खास होने वाला है। प्रीमियर का लोकेशन बर्लिन फिल्म फेस्टिवल (Gangubai Kathiawadi Premiere in Berlin Film Festival 2022) सिलेक्ट किया गया है।

आलिया भट्ट ऑलरेडी प्रीमियर के लिए बर्लिन पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं वो अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस का अटेंशन सीक कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए लुक के साथ कुछ फोटोज सांझा की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने कंप्लीट व्हाइट अटायर लुक कैरी किया है। उन्होंने व्हाइट ब्लेजर और प्लाजो के कॉम्बिनेशन से फैंस काफी इंप्रेस दिख रहे है। अगर लुक को और बारीक नजर से देखे तो आलिया भट्ट ने मिनिमल मेकअप और मैचिंग अर्निंग पहनी है, जिसके कारण वो काफी क्लासी लग रहा हैं।

हमेशा की तरह आलिया ने एक पोज नहीं बल्कि अनेक पोज और स्टाइल के साथ फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। इन फोटोज में ज्यादातर आलिया का फ्रंट और साइड प्रोफाइल देखने को मिला। इस फोटोज को पोस्ट करते ही फैंस ने अपने लाइक्स और कमेंट्स के रूप में आलिया पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

आलिया के इस पोस्ट पर ऐसे तो कई यूजर्स ने कमेंट किया लेकिन एक ऐसा कमेंट जिसने सारे कमेंट्स को नजरंदाज कर दिया वो था रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के फायर इमोजी ने सारी अटेंशन के ली। इस पोस्ट से पहले भी उन्होंने व्हाइट गाउन पहन ‘बर्लिन बेबी’ का कैप्शन दिया था। व्हाइट लुक गंगुबाई के कारण एक थीम जैसा बन गया है। फैंस आलिया की पिक्चर्स देखने के बाद गंगुबाई के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। देखना होगा कि रिलीज के बाद क्या होता है उनका रिएक्शन।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button