मनोरंजन

Bawal Karenge: Akshara Singh-Khesari Lal Yadav का होली सॉन्ग इंटरनेट पर मचा रहा बवाल, क्या आपने देखा?

भोजपुरी की रोकिंग जोड़ी जिसे एक साथ देख फैंस भी बवाल करने लगते हैं। इस जोड़ी का नाम है अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव। इन दोनों के गाने सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। यहां देखें वीडियो...

नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस ऑनस्क्रीन जोड़ी और चर्चित स्टार्स खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों ने फैंस को होली में हिट सॉन्ग देने का मन बना लिया है। अक्षरा-खेसारी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों के गाने यूट्यूब से पुरे सोशल मीडिया पर धमाल मचाते नजर आते रहते हैं। अब हाल ही में इन दोनों सुपरस्टार ने मिलकर फैंस के लिए एक और होली गाना रिलीज़ किया है। जिसे उनके फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा और खेसारी के रिलीज़ हुए गाने का नाम है ‘बवाल करेंगे’ (Bawal Karenge)। इस गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी जबरदस्त होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस गाने के रिलीज़ होते ही फैंस में खलबली मच गयी है। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में काफी हॉट लग रही है। इतना ही नहीं अक्षरा और खेसारी इस गाने में जमकर ठुमका भी लगाते दिखाई दे रहे हैं। वाकई दोनों स्टार्स का ये गाना सोशल मीडिया पर बवाल कर रहा है।

दोनों के फैंस को अक्षरा और खेसारी के गाने का रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। तो आप सभी का इंतजार अब खत्म हुआ। यहां देखें अक्षरा और खेसारी का धमाकेदार होली सॉन्ग वीडियो।

देखें वीडियो….

कौआ बिरयानी डायलॉग के फेम एक्टर Vijay Raaz ने निभाया ‘गंगूबाई’ में अहम रोल, पहले भी फिल्मों में दिखाया कमाल

आपको बताते चले कि इस गाने को खुद अक्षरा सिंह और खेसारी ने मिलकर गाया है। इतना ही नहीं गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। गाने को रिलीज़ होते ही फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। इस सॉन्ग वीडियो को अबतक 2 मिलियन लोग देख चुके हैं। अक्षरा सिंह जल्द बड़े सितारों के साथ भी काम करते नजर आने वाली हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद अपने हाल ही दिए इंटरव्यू में बताया है। अक्षरा सिंह के चाहने वालों की कमी नहीं है। फिलहाल अक्षरा सिंह और खेसारी की जोड़ी का ये ‘बवाल करेंगे’ गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button