मनोरंजन

Rajkumar Rao ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में ऐसे किया Patralekha को प्रपोज, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव आज अपनी प्रेमिका पत्रलेखा से शादी (Rajkumar Rao Marriage) करने जा रहे हैं। कल रात, शनिवार को उन्होने चंडीगढ़ में सगाई की रस्म पूरी की।

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव आज अपनी प्रेमिका पत्रलेखा से शादी (Rajkumar Rao Marriage) करने जा रहे हैं। कल रात, शनिवार को उन्होने चंडीगढ़ में सगाई की रस्म पूरी की। इन दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल होने की वजह राजकुमार राव का अंदाज है। राजकुमार ने जिस अंदाज में पत्रलेखा को सगाई के समय शादी के लिए प्रपोज किया उसे देख हर कोई रोमांटिक हो रहा है।

राजकुमार राव ने ऐसे किया पत्रलेखा को प्रपोज-

राजकुमार राव के प्रपोज वाला वीडियो (Rajkumar Rao Romantic Video) अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। सगाई समारोह में दोनों प्रेमियों ने सफेद जोड़ा पहना हुआ था। पत्रलेखा लंबे ट्रेल के साथ सफेद और सिल्वर स्लिट गाउन में नजर आ रही थीं, जबकि राजकुमार सफेद कुर्ते में आकर्षक लग रहे थे। पत्रलेखा को प्रपोज करने के लिए राजकुमार एक घुटने के बल बैठ गए। जिसके बाद राजकुमार राव में पत्रलेखा को अंगूठी पहनाई और शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों प्रेमी एक दुसरे के साथ नाचने लगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Celebritieadda नाम के एक पेज ने शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Celebrities adda (@celebritieadda)

सुमद्र किनारे Nia Sharma ने नीले रंग में दिखाया अपना बोल्ड अवतार

6 साल से साथ हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा-

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkumar Rao Marriage) 6 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्म सिटीलाइट्स में यह जोड़ी बड़े पर्दे पर भी नजर आई थी। कुछ साल पहले, ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के लिए अपने लेख में, पत्रलेखा ने अपने और राजकुमार राव की प्रेम कहानी के बारे में लिखा था। जिसके बाद से दोनों की प्रेम कहानी कई दिनों तक के लिए सुर्खियों में रही। 14 नवंबर की तारीख इन दोनों के लिए खास होने वाली है। क्योंकि यह कम ही देखा गया कि लंबे रिलेशन के बाद अभिनेता और अभिनेत्रियों की शादी हो रही है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button