रिज़ल्ट

WBJEE Result 2022 की घोषणा के बाद क्या? जानें यहां

WBJEE Result 2022 की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा। कॉलेज और कोर्स की पसंद को चुनने और लॉक करने के लिए WBJEE काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।  काउंसलिंग की तारीखों का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

WBJEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2022 का परिणाम आज 17 जून को घोषित कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड  (WBJEEB) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से WBJEE 2022 के परिणाम घोषित किए। इस साल पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा (WBJEE 2022 Exam) में कुल 98.85 फीसदी छात्र पास हुए हैं। WBJEE 2022 Result आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर देखें जा सकते हैं। WBJEE 2022 के परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। WBJEE 2022 Exam 30 अप्रैल 2022 को करवाया गया था। एग्जाम को दो हिस्सों में बांटा गया था, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल है।

WBJEE 2022 Result ऐसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले WBJEE 2022 की आधिकारिक वेबसाइट – wbjeeb.nic.in पर जाएं
    • होमपेज पर WBJEE Result के लिए उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
    • आवश्यक फ़ील्ड में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
    • WBJEE परीक्षा परिणाम में दी गई डिटेल को अच्छे से जाँच कर लें और उसके बाद अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
    • रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें

जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। ऐसे में अगर दो उम्मीदवार WBJEE परिणाम 2022 में समान अंक प्राप्त करते हैं, तो छात्रों को काउंसलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए टाई ब्रेकिंग पॉलिसी का विकल्प चुना जाएगा। उम्मीदवारों को ये करना होगा की WBJEE result 2022 में दी गई डिटेल सही हैं या नहीं। किसी भी गलती के मामले में, छात्र संचालन प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

WBJEE यूनिवर्सिटीज, सरकारी कॉलेजों और सेल्फ फंडेड संस्थानों में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए करवाया जाता है। पिछले साल 99.5 फीसदी स्टूडेंट्स ने WBJEE एग्जाम को पास किया था। WBJEE में आमतौर पर टॉपर्स लगभग 99 प्रतिशत नंबर हासिल करते हैं। 95 प्रतिशत से अधिक नंबरों को उच्चतम स्कोर राज्य जेईई के रूप में माना जा सकता है। वहीं, WBJEE 2022 के रिजल्ट का ऐलान होन के बाद अब अगस्त में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

WBJEE Result 2022 की घोषणा के बाद क्या?

WBJEE Result 2022 की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा। कॉलेज और कोर्स की पसंद को चुनने और लॉक करने के लिए WBJEE काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।  काउंसलिंग की तारीखों का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

WBJEE परिणाम 2022: पश्चिम बंगाल जेईई परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

-wbjeeb.nic.in 2022
-wbjeeb.in
-wbresults.nic.in

Digital Skilling: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ‘डिजिटल स्किलिंग प्रोग्राम’ का करेंगे उद्घाटन

WBJEE 2022 परिणाम में दी डिटेल

-उम्मीदवार का नाम
-रोल नंबर
-WBJEE 2022 में रैंक हासिल की
-प्राप्त कुल अंक
-भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में व्यक्तिगत स्कोर
-जन्म तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

New Education Policy: पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, नई शिक्षा नीति को मिलेगी मंजूरी

इस साल WBJEE एग्जामिनेशन ऑफलाइन मोड में करवाया गया था। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए स्टूडेंट्स ने ऑफलाइन एग्जाम दिए थे। वहीं, WBJEE 2022 के लिए आंसर की 6 मई को जारी कर दिया गया था। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के पास ऑब्जेक्शन के लिए 8 मई 2022 तक का वक्त था। बता दें कि WBJEE 2022 का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया जाता है। हालाँकि, देशभर के अलग-अलग राज्यों के छात्र इस एग्जाम का हिस्सा बन सकते हैं। वहीँ, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्थानीय स्टूडेंट्स के लिए कुछ रिजर्वेशन होता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button