एजुकेशन

New Delhi World Book Fair 2022 की तारीख, जगह और विशेष बातें, सबकुछ जाने यहां अभी

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2022 (New Delhi World Book Fair 2022) की तैयारियां अब दिल्ली में शुरु हो चुकी हैं। पुस्तक मेला में पुस्तक प्रेमियों को विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को जानने और खरीदने का मौका मिलता है।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2022 (New Delhi World Book Fair 2022) की तैयारियां अब दिल्ली में शुरु हो चुकी हैं। पुस्तक मेला में पुस्तक प्रेमियों को विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को जानने और खरीदने का मौका मिलता है। देश ही नहीं बल्की दुनिया की प्रकाशन कंपनियां इस पुस्तक मेले में भाग लेती हैं। मेले में पाठकों को उनकी चहेती किताब के साथ कभी-कभार लेखकों से भी मिलने का सुनहरा मौका मिल ही जाता है।

विश्व पुस्तक मेला 2022 की तारीख-

नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) ने रविवार, 31 अक्टूबर को घोषणा की कि नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair) का 30वां संस्करण अगले साल 2022 में 8-16 जनवरी तक भौतिक रूप में आयोजित किया जाएगा। इस बार भी हमेशा कि तरह यह मेला प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में आयोजित किया जाएगा।

विश्व पुस्तक मेला 2022 का विषय-

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आने वाले विश्व पुस्तक मेला 2022 (New Delhi World Book Fair 2022) का विषय “आजादी का अमृत महोत्सव” होगा। मेले में आने वाले लोगों को इस साल विषय के अनुसार नई चीजें देखने को मिलेंगी। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न पैनल चर्चा, पुस्तक और फोटो प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन देखने को मिलेंगी।

New Delhi World Book Fair 2022 Images Update
Photo Source: Social Media

2022 में 50 साल का हो जाएगा विश्व पुस्तक मेला-

विश्व पुस्तक मेला दिल्ली में पहली बार 1972 में आयोजित किया गया था। जिसके बाद से हर साल इस मेले को किताब प्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। साल 2022 में इस मेले की उम्र 50 साल हो जाएगी। जिसको लेकर नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से मेले के अंदर विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में लोग विश्व पुस्तक मेले का 1972 से लेकर 2022 तक के सफर को देख सकेंगे।

New Education Policy: पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, नई शिक्षा नीति को मिलेगी मंजूरी

युवाओं के लिए बनेगा युवा कॉर्नर-

युवा पाठक और लेखकों के लिए इस बार विश्व पुस्तक मेल 2022 में विशेष जगह दी जाएगी। जहां विशेषरुप में युवा पाठक और युवा लेखक एक दूसरे से मिल सकेंगे। इसी के साथ ही चिल्ड्रन ऑथर्स कॉर्नर भी बनाया जाएगा। इस कॉर्नर में बच्चों की विशेष किताबे होंगी।

2022 विश्व पुस्तक मेला में फ्रांस होगा अतिथि देश-

विश्व पुस्तक मेला 2022 (New Delhi World Book Fair 2022) में अतिथि देश के रूप में फ्रांस के साथ, पुस्तक प्रेमी विदेशी पवेलियन में पाठक अन्य देशों के साहित्य का आनंद ले सकेंगे, और कई साहित्यिक कार्यक्रम इंटरनेशनल इवेंट्स कॉर्नर में देख सकेंगे।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button