एजुकेशन

GATE 2021 Exam: कल से शुरू होंगी GATE परीक्षाएं, जानें दिशानिर्देश और अन्य जानकारी

GATE 2021 Exam: 5 फ़रवरी से गेट की परीक्षाएं कई दिनों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो शिफ्ट - सुबह 9:30 से 12:30 और 3:00 से 6:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

GATE 2021 Exam: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2021) एग्जाम 5 फरवरी 2021 से शुरू होने जा रहे हैं। GATE 2021 परीक्षा 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को कई दिनों में आयोजित की जाएगी। GATE 2021 की नोटिफिकेशन के अनुसार गेट एग्जाम के दिन दो शिफ्ट- सुबह और शाम में आयोजित की जाएंगी। GATE 2021 की परीक्षा सुबह की शिफ्ट 9:30 से 12:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होंगी। GATE 2021 की परीक्षा देने जा रहे आवेदक को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पैटर्न, दिशानिर्देश, आयु सीमा, आदि जैसे विवरणों की जांच के लिए आधिकारिक GATE की वेबसाइट – gate.iitb.ac.in पर जाएं।

GATE2021 Exam के लिए दिशानिर्देश-

  • गेट परीक्षा के उम्मीदवारों को GATE 2021 Exam के निर्धारित समय से 60 मिनट यानी एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। ताकि उनकी फोटो आइडेंटीफिकेशन, एग्जाम हॉल में प्रवेश से पहले के प्रोसेस सुचारू और शांत तरीके से पूरा किया जा सकें।
  • सभी उम्मीदवार GATE 2021 परीक्षा प्रवेश पत्र ले जाना ना भूले चाहिए। वहीं, जो उम्मीदवार अपना परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं ले जाते, तो परीक्षा हॉल में उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • फोटो पहचान के लिए GATE 2021 Exam के एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।
  • किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल, घड़ी आदि को परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी कीमती सामान ले जाने से बचें।
  • सुबह 9:30 बजे या 3:00 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और किसी भी उपस्थित परीक्षार्थी को परीक्षा के निर्धारित समय से पहले परीक्षा हॉल से बाहर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को गणना के लिए एक वर्चुअल या ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को संख्यात्मक गणना के लिए रफ शीट दी जाएगी।

बात दें GATE 2021 के स्कोर की वैधता इसके परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन वर्ष तक वैलिड रहेगा। वहीं, GATE 2021 Exam में बैठने के लिए आवेदक की कोई आयु सीमा नहीं है।

Realme X7 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें इसके फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन

GATE 2021 एग्जाम के लिए COVID-19 दिशानिर्देश-
94.4 डिग्री फ़ारेनहाइट से ऊपर के शरीर के तापमान वाले किसी भी उम्मीदवार को गेट 2021 परीक्षा केंद्र के भीतर बने एक कोविड अलगाव क्षेत्र में परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और पर्सनल हैंड सैनिटाइज़र पहनना भी अनिवार्य है।

Bullet Train: दिल्‍ली से दौड़ेंगी 3 बुलेट ट्रेन, नोएडा समेत इन रूट के यात्रियों को मिलेगा फायदा

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button