खेल
Tokyo 2020 Women Hockey ब्रांज मेडल के लिए मुकाबले में हारा भारत
Tokyo 2020 Women Hockey के ब्राज मेडल के लिए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से था।
![Indian Women Hockey Team Lost bronze medal](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/tech-bike-11.jpg?fit=700%2C400&ssl=1)
Tokyo 2020 Women Hockey के ब्राज मेडल के लिए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से था। इस मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की तरफ से 4 और भारत की तरफ से 3 गोल दागे गए। जिससे मुकाबले को ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से खुद के नाम करते हुए ब्रांज मेडल भी जीत लिया है।
भारत की अच्छी थी शुरुआत –
ग्रेट ब्रिटेन के दो गोल के जवाब में भारतीय हॉकी टीम ने 3 गोल दागे। लेकिन इसके बाद मानों टीम इंडिया के गोल पर ग्रहण सा लग गया। उधर ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने ना सिर्फ एक गोल कर बराबरी की बल्की एक और गोल कर 4-3 से बढ़त भी हासिल कर ली। जिसके बाद भारतीय हॉकी कड़ी मसक्कत करती रही लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।