देश के नाम मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को UP Police ने ऐसे किया धन्यवाद
Tokyo 2020 में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को UP Police ने अपने ही अंदाज में धन्यवाद किया है। Tokyo 2020 भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है।
![UP Police New Poster for Tokyo olympics 2020 medal winner player check here](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/sanjay-singh-in-rajyasabha-today-1.jpg?fit=700%2C400&ssl=1)
Tokyo 2020 में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को UP Police ने अपने ही अंदाज में धन्यवाद किया है। Tokyo 2020 भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है। गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज तीनों तरह के मेडल इस बार भारत के पास हैं। 2008 के बाद ऐसा पहली बार था जब ओलंपिक्स में भारत के किसी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2016 के रियो ओलंपिक्स में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बुरा रहा। जिसकी वजह से सभी की निगाह 2020 में होने वाले ओलंपिक्स खेलों पर थीं। कोरोना की वजह से 2020 ओलंपिक्स को 2021 में खेला गया।
![up police twitter account](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/up-police.jpg?resize=708%2C427&ssl=1)
यूपी पुलिस ने ट्वीटर पर किया धन्यवाद-
देश के नाम Tokyo Olympics में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में यूपी पुलिस ने नया ट्विटर वॉलपेपर लगाया है। इसमें उन सभी खिलाड़ियों की फोटो है जिन्होने देश के नाम मेडल जीता है। सबसे ऊपर इस फोटो में आपको नीरज चोपरा नजर आएंगे। उसके बाद पहलवान रवि कुमार सिंह और बॉक्सर मीरा बाई चानू हैं। इन दोनों के बाद पीवी सिंधू, लवलीना और बजरंग पूनिया है। इन सभी का पिलर भारतीय हॉकी टीम है। जिसने इस बार 41 वर्षों का इंतेजार खत्म कर दिया।
यूपी पुलिस से जुड़े ज्यादातर ट्वीटर अकाउंट पर मिलेगी यही तस्वीर-
यूपी पुलिस के मुख्य पेज के साथ-साथ सभी पेजों पर भी अब तस्वीर बदल गई है। प्रदेश में क्राइम को रोकने के लिए यूपी पुलिस ने जिला के हिसाब से एक ट्वीटर अकाउंट एक्टिव कर रखा है। जिससे ट्वीटर पर मिली शिकायतों का भी यूपी पुलिस संज्ञान में लेकर कार्यवाही करती है। बहराइच पुलिस के इस ट्वीटर अकाउंट को ही देख लीजिए जिसका वॉलपेपर भी अब बदल चुका है।
![bahraich police twitter account](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/bahraich-police.jpg?resize=708%2C370&ssl=1)